G20 में डिनर में शामिल नहीं हुए सीएम


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जी 20 में के डिनर में नहीं पहुंच पाने पर कहा कि मेरे पहले से चौरड़िया और रामदेवरा के प्रोग्राम थे। इसलिए मैं रुक गया और कोई इन्टेंशन नहीं था। गहलोत ने कहा, डिनर पर जाते तो उड़कर जाते पर उड़ान ही रोक दी।

साथ ही उन्होंने कहा कि अजीब सी स्थिति है, उड़ान रोक दी, उड़ान की परमिशन नहीं मिली, मैंने तो ट्वीट करके जानकारी दी कोई आलोचना नहीं की। जोधपुर एयरपोर्ट पर शनिवार शाम को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, उदयपुर से हेलिकॉप्टर जयपुर आना था, लेकिन परमिशन नहीं मिली।

इसका ट्वीट किया तो आज गृह मंत्रालय ने ट्वीट किया कि सीएम की सभी फ्लाइट को मंजूरी थी


CATEGORIES
Share This