नशे में आरोपी ने मंदिर से उखाड़ा था शिवलिंग:पुलिस ने किया गरिफ्तार;


खंडेला बस स्टैंड स्थित शशि शिवालय में अवस्थित शिवलिंग को जन्माष्टमी की रात्रि में उखाड़ ने के आरोपी राहुल शर्मा (21) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता बलबीर भारतीय ने अनशन भी शुरू कर दिया था।

पुलिस उपाधीक्षक इनसार अली ने बताया कि 8 सितंबर को परिवादी सोनू पंचोली ने बस स्टैंड स्थित मंदिर में शिवलिंग को किसी सामाजिक तत्व ने उखाड़ कर ले गया जिसको लेकर कस्बेवासियों ने रोष प्रकट किया। रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण लोगों की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ होने के कारण और गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने थाना अधिकारी अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर कस्बे में स्थित विभिन्न जगहों के सीसीटीवी फुटेज तथा घटना स्थल के आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों को खंगाला तथा घटना में पूछताछ कर प्रकरण में आरोपी राहुल शर्मा निवासी वार्ड नंबर 15 खंडेला की पहचान कर हिरासत में लेकर पूछताछ कर गिरफ्तार किया गया


CATEGORIES
Share This