सूने घर से बाइक, नकदी और जेवर चोरी










उदयपुर| सवीना थाना क्षेत्र के एकलिंगपुरा में एक सूने घर से चोर बाइक, नकदी और जेवर चुरा ले गए। इस दौरान परिवार सांवरियाजी प्रसादी में गया हुआ था। पुलिस के अनुसार सवाईमाधोपुर हाल एकलिंगपुरा, सवीना निवासी बनवारी पुत्र बद्रीलाल वैष्णव ने रिपोर्ट दी कि जन्माष्टमी पर बहन, दो भाइयों के साथ सांवरियाजी गए थे। 7 सितंबर सुबह 6 बजे उनके घर दूधवाला आया तो उसे घर का गेट खुला हुआ मिला। टूटा हुआ ताला भी वहीं पड़ा था। दूधवाले ने उन्हें फोन कर चोरी की सूचना दी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

