10 विभागों में 21,000 पदों पर निकली वैकेंसी:


अगर आप या फिर आपका कोई रिश्तेदार या दोस्त बेरोजगार है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। राजस्थान समेत देशभर में 21 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली है। जिसके लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार अप्लाई कर सकेंगे।

इन भर्तियों में उम्मीदवारों का सिलेक्शन इंटरव्यू, रिटन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, प्रैक्टिकल और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। जिसमें सिलेक्ट होने पर उन्हें हर महीने 17,900 से लेकर 1 लाख 42 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

इनमें दिल्ली पुलिस में 7547, राजस्थान लोक सेवा आयोग में 530, स्टेट बैंक आफ इंडिया में 6160, दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में 1841, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड में 2500, कर्मचारी चयन आयोग में 307, आर्मी स्कूल में 1000, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में 490, असम पुलिस में 330 और SBI में 107 पदों पर भर्ती की जाएगी।

कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है। इसके तहत 7547 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर 30 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा इसी साल नवंबर और दिसंबर में प्रस्तावित है।

सैलरी

दिल्ली पुलिस में निकली भर्ती के लिए सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 21 हजार 700 रुपए से लेकर 69 हजार 100 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

ऐसे होगा सिलेक्शन

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निकाली गई वैकेंसी में उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसमें सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवार को मेडिकल टेस्ट के बाद मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी।

एज लिमिट

भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास देश के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि सेवारत, रिटायर्ड या मृत दिल्ली पुलिस कार्मिकों, दिल्ली पुलिस के मल्टी-टास्किंग स्टाफ और बैंड्समैन, बिगुलर्स के बेटे, बेटियों के लिए योग्यता में 11वीं पास तक की छूट दी गई है।

एप्लीकेशन फीस

कर्मचारी चयन आयोग में निकली भर्ती के लिए उम्मीदवार को 100 रुपए फीस देनी होगी। एसएससी-एसटी, पीडब्ल्यूडी, भूतपूर्व सैनिक, महिला वर्ग को फीस में छूट दी गई है।

ऐसे करें अप्लाई

उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल साइट ssc.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर ” दिल्ली पुलिस परीक्षा-2023 में कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला की सूचना पर क्लिक करें।
लॉग इन डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें।
फीस का भुगतान करें। फॉर्म सबमिट कर दें।
इस फॉर्म को डाउनलोड करें। इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।


CATEGORIES
Share This