8वें दिन भी किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी


नागौर जिले के खींवसर में जीएसएस निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को लगातार 8वें दिन भी धरना जारी रहा। धरने पर 100 से ज्यादा किसान बैठे हैं।

नेशनल हाईवे पर जीएसएस के बाहर अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में साठिका खुर्द में 2019 में स्वीकृत जीएसएस अभी तक नहीं बनने को लेकर नाराज किसान पिछले 8 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।

किसान सतुराम जाणी ने बताया कि आज से 4 साल पहले 6 सितंबर 2019 को साठिका खुर्द 33/11 केवी के जीएसएस की स्वीकृति हुई थी। जिसके लिए जमीन का आवंटन भी किया जा चुका है। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते आज तक जीएसएस निर्माण का कार्य शुरू ही नहीं किया गया।

जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। बारिश की कमी की वजह से इस बार भी किसानों की फैसले चौपट हो गई। 8 सितंबर को एमडी ने 33/11 का जीएसएस साठिका में बनाने के लिए समान देने के आदेश तो जारी कर दिए लेकिन उस आदेश की पालना अभी तक नहीं की गई है।


CATEGORIES
Share This