पत्नी पीहर से नहीं आई तो पति ने पिया कीटनाशक


जिले के समीपवर्ती अयाना में एक युवक ने पत्नी के पीहर से नहीं लौटने के कारण कीटनाशक का सेवन कर लिया। साथ ही अपने दोनों बच्चों को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिससे पिता और उसके दो बेटों की तबियत बिगड़ गई। तीनों को इलाज के लिए मांगरोल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें बारां जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जहां से गंभीर स्थिति होने पर तीनों को कोटा रैफर कर दिया। इसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है


CATEGORIES
Share This