सड़क पर बैठी गाय ले गए गोतस्कर, वीडियो आया सामने










भरतपुर में गौ तस्कर इतने बेखौफ हैं कि वे खुलेआम गायों को सड़कों से उठाकर ले जा रहे हैं। इसकी एक तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रविवार देर रात गौ तस्कर स्कॉर्पियो कार से आए। पहले आसपास देखा और रेकी की। फिर सड़क पर बैठी गाय के गले में रस्सी बांधकर उसे सड़क पर भगाते हुए ले गए।
गौ तस्करी यह तस्वीर जिला कलेक्ट्रेट के सामने की है। रविवार रात 12 बजे कुछ गौ तस्कर सड़क पर बैठी गाय को लेकर चले गए। घटना के दौरान स्कॉर्पियो आगे चली गई। भरतपुर जिला गौ-तस्करी के लिए काफी समय से बदनाम रहा है, जहां गौ-तस्कर आए दिन गोवंश को तस्करी मेवात इलाके से हरियाणा की तरफ ले जाते हैं।
कई बार पुलिस के साथ भी गौ-तस्करों की मुठभेड़ हुई है। गौ-तस्कर रात के समय गाड़ियां लेकर आते हैं और, सड़क पर बैठे हुए गौवंश को उठाकर ले जाते हैं। जबकि भरतपुर शहर में कई दिनों से रोजाना फायरिंग और लूट एवं हत्या जैसी वारदात घटित हो रही हैं।
इसके बावजूद पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था के होते हुए भी और जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने से गौ-तस्कर आसानी से आते हैं और गोवंश को तस्करी कर ले जाते हैं।

