20 हजार के लिए नाबालिग का अपहरण:पुलिस ने चार बदमाशों के चुंगल से छुड़ाया










जयपुर में नाबालिग किशोर का अपहरण करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सलमान, सरजीत, रामफुल और शाहरूख जामड़ोली कानोता के रहने वाले है। घटना खोह नागोरियान थाना इलाके की है।
थाना प्रभारी सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया- आरोपी गुरुवार दोपहर को गोनेर रोड से एक नाबालिग किशोर का अपहरण कर कार में ले गए थे। सूचना पर पुलिस की टीम जामडोली से किशोर को बदमाशों से चुगंल से छुड़वाकर चार जनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि किशोर के पिता के परिचित विमलेश के साथ मिलकर सभी ने उसका अपहरण किया था। इस दौरान बदमाशों ने पिता से 20 हजार की रंगदारी भी मांगी थी। मामले में विमलेश अभी फरार है। पुलिस आरोपी विमलेश को गिरफ्तार करने के लिए सम्भावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

