राजस्थान में फिर बिजली संकट गहराया:


राजस्थान में ऊर्जा संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। ग्रामीण क्षेत्रों कस्बों में कई-कई घंटे बिजली कटौती से आमजन परेशान है। ऐसे में राजस्थान ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के पावर प्लांट में तकनीकी खराबी आने से उत्पादन ठप्प पड़ गया है। 1395 मेगावाट क्षमता की तीन विद्युत उत्पादन इकाइयां बंद होने से राज्य की बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। इसकी वजह से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आधे से 1 घंटे की घोषित बिजली कटौती करनी पड़ रही है।


CATEGORIES
Share This