लव मैरिज के बाद अपहरण, मारपीट मामला:युवक की पत्नी का रिश्तेदार गिरफ्तार


सीकर की धोद थाना पुलिस ने किडनैप कर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मारपीट में घायल युवक की पत्नी का रिश्तेदार है। विवाद मारपीट में घायल युवक के लव मैरिज करने के बाद शुरू हुआ।

सीकर ग्रामीण सीओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि धोद इलाके के रहने वाले सुरेंद्र सिंह ने मामला दर्ज करवाया कि 30 अगस्त की रात करीब 3 बजे आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश कैंपर गाड़ी लेकर उसके घर में घुसे। उन्होंने पहले तो सुरेंद्र के परिजनों से मारपीट की फिर सुरेंद्र का किडनैप करने के बाद उसके साथ मारपीट कर उसे लोसल-नेछवा मार्ग पर पटक कर चले गए। मारपीट में सुरेंद्र के दोनों पैर टूट गए


CATEGORIES
Share This