सितंबर का मौसम:अलनीनो के कारण सितंबर में सूखे के संकेत










अलनीनो का असर सितंबर में भी रहेगा। सितंबर के दूसरे हफ्ते में आंशिक बारिश की उम्मीद है। अगर दूसरे सप्ताह में भी बारिश न हुई तो पूरा महीना सूखा ही जाएगा। पूर्वी राजस्थान में 8 से 10 सितंबर के बीच कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। इसका आंशिक असर बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने की संभावना है। ये तय नहीं है कि बीकानेर में बारिश होगी। अगर हुई तो हल्की बूंदाबांदी या मध्यम दर्जे की होगी। सितंबर का पहला सप्ताह अगस्त की तरह ही सामान्य से ज्यादा तापमान वाला रह सकता है। दूसरे सप्ताह में बारिश नहीं भी हुई तो हवाओं का रुख पूर्वी होने के कारण गर्मी से राहत रहेगी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

