सरकार के निर्णय को लेकर डिस्ट्रीब्यूटर्स में नाराजगी:










केंद्र सरकार ने भले ही देशभर में रसोई गैस की कीमतों में 200 रुपए कम करके जनता को राहत दे दी हो, लेकिन इस फैसले से हर डिस्ट्रीब्यूटर को करीब 1 से लेकर 1.5 लाख रुपए तक का नुकसान हुआ है। सरकार के इस निर्णय के चलते एलपीजी सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर्स में नाराजगी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष शांति प्रसाद शर्मा ने बताया जिले के प्रत्येक डिस्ट्रीब्यूटर के स्टाॅक में बचे सिलेंडर्स 1116 रुपए के हिसाब से खरीदे हुए हैं। सरकार ने अचानक सिलेंडर की कीमत दाे साै रुपए कम करके तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया। इससे जिले के डिस्ट्रीब्यूटर्स काे करीब एक कराेड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है
CATEGORIES Bikaner Superfast News

