सड़क हादसे में बहन की मौत, भाई घायल


स्कूल की मिनी बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बहन की मौत हो गई वहीं उसका भाई घायल हो गया। टक्कर के बाद बाइक को बस करीब 50 फीट तक घसीटकर ले गई

धोद पुलिस थाना के एएसआई श्यामलाल ने बताया कि शाहपुरा-नेछवा रोड पर स्कूल की मिनी बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस बाइक को घसीटकर ले गई। बाइक पर सवार युवती मनीषा (17) पुत्री रणजीत की मौत हो गई। उसका भाई मनोज (21) गंभीर घायल हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।


CATEGORIES
Share This