चोरी के 1.33 करोड़ बरामद, मटके में भरे थे रुपए










प्राइवेट इंस्टीट्यूट के हॉस्टल से करोड़ों रुपए की चोरी के मामले पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने 1.33 करोड़ कैश,बाइक,पिकअप गाड़ी और मोबाइल बरामद किया हैं। आरोपियों ने अपने घरों में मटके में भी रुपए भर रखे थे। मामले में आठ आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
मामले में सीकर के उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया था कि उनके हॉस्टल के स्ट्रांग रूम से 1.70 करोड रुपए चोरी हो गए। घटना के एक सप्ताह बाद पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने 28 अगस्त को कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड हॉस्टल की वार्डन सज्जन कौर, सज्जन कौर के लिव-इन-पार्टनर विजेंद्र, संजू, विजय सिंह, राजवीर सिंह,अजीत कुमार नरेश प्रजापत,अशोक कुमार को गिरफ्तार किया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

