सरकारी संस्थाओं से ठेका प्रथा खत्म करने की मांग:










मेडिकल सेक्टर में ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों के संगठन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजकर ठेका प्रथा खत्म करने की मांग करेंगे। इसके साथ ही चिकित्सा विभाग ठेका निविदा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से इस संबंध में कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा
संघर्ष समिति संयोजक जहीर अहमद ने बताया- मुख्यमंत्री ने पिछले बजट में बिंदु संख्या 159 में प्रदेश के समस्त सरकारी संस्थानों से ठेका प्रथा को समाप्त कर नए सरकारी बोर्ड “राजस्थान लॉजिस्टिकल सर्विस डिलीवरी कॉर्पोरेशन’ के माध्यम से नियुक्ति देने की घोषणा की थी, लेकिन बजट घोषणा के 7 महीने बीत जाने के बावजूद भी अब तक बजट घोषणा से संबंधित कोई अधिसूचना जारी नहीं की। इस कारण ठेका पर काम कर रहे कर्मचारी इस नए सरकारी बोर्ड से नियुक्ति पाने से वंचित हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

