5 दिन की रिमांड पर ठगी का आरोपी


शेयर बाजार में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी सूर्यप्रकाश को पुलिस ने दोबारा रिमांड पर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ठगी के इन पैसों को हवाला के जरिए गुजरात में किसी महिला के पास भेजता था। जहां शेयर बाजार में ट्रेडिंग की जाती थी।

आरोपी अब तक 150 करोड़ की ठगी लोगों के साथ कर चुका है। सोमवार को भी उसके खिलाफ एक ठगी का मामला दर्ज हुआ। ठगी के इन रुपयों से आरोपी ने दुबई में ऐश भी किया। पुलिस अब स्टॉक मार्केट में उसके इन्वेस्ट डिटेल्स खंगालने में जुटी हुई है। ठगी का ये आंकड़ा आने वाले दिनों में बढ़ भी सकता है।

बता दें कि कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने लोगों के साथ शेयर बाजार में इन्वेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को 5 सितंबर को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने अपने रिश्तेदारों को इन्वेस्ट के नाम पर झांसे में लिया और अच्छा रिटर्न देने के नाम पर उनके साथ ठगी की। रिश्तेदारों की जान पहचान वालों को भी अपना शिकार बनाया।

ठगी करने के बाद आरोपी विदेश भी घूमने गया। इसलिए पुलिस ये भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं ठगी के पैसों से दुबई में इन्वेस्ट तो नहीं किया। आरोपी कई बार जोधपुर भी आता था। हर बार पीड़ितों को उनके रुपए लौटाने का आश्वासन देता था। पुलिस सूर्यप्रकाश के साथ के अन्य आरोपियों को तलाश में जुटी हुई है। इसके लिए पुलिस की टीमें भी बनाई गई है।


CATEGORIES
Share This