शराब गोदाम के नाम पर ब्रांच खोलने का विरोध










सामोद थाना क्षेत्र के अजीतगढ़ स्टेट हाईवे पर गोविंददेवजी का रडा नीमड़ी में शराब ठेके के गोदाम के नाम पर ब्रांच खोलने की तैयारी की भनक लगते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मंगलवार को सामोद पुलिस थाने पहुंचे ओर थानाधिकारी को नीमड़ी से शराब का गोदाम हटाने के लिए ज्ञापन सौंपा
जानकारी के अनुसार सामोद में आवंटित शराब की दुकान के संचालक ने स्टेट हाईवे के पास नीमड़ी में शराब की दुकान के गोदाम खोलने के लिए देर रात एक बड़ी लोहे की थड़ी रख दी। पास ही शिक्षण संस्थान और सर्वसमाज का मोक्षधाम होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इस पर सैकड़ों ग्रामीण हाथनौदा पूर्व सरपंच कैलाश चन्द सैनी के नेतृत्व में सामोद पुलिस थाने पहुंचे ओर थानाधिकारी को नीमड़ी से शराब का गोदाम हटाने के लिए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कैलाश रोलावण, राधामोहन सैनी, फूलचंद, पवन सैनी, विजय कुमार, गोपाल लाल, रामप्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी सूरत में यहां पर शराब का गोदाम या ब्रांच नहीं खोलने दी जाएगी। अगर मामले की सुनवाई नहीं हुई तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।

