कल से 3 ट्रेने नहीं चलेगी










उत्तर पूर्व रेलवे जोन के गोरखपुर कैंट-कुसम्ही स्टेशनों के बीच यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसका असर उत्तर पश्चिम रेलवे जोन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी रहेगा। 7 सितम्बर से 13 सितम्बर तक बिहार, गुजरात, असम जाने वाली ट्रेने रद्द रहेगी
उत्तर पश्चिम रेलवे से जारी शेड्यूल के मुताबिक गाड़ी संख्या 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर 7 और 8 सितम्बर को, गाड़ी संख्या 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर 10 और 11 सितम्बर को, गाड़ी संख्या 05616 गुवाहाटी-उदयपुर सिटी 10 सितम्बर को, गाड़ी संख्या 05615 उदयपुर सिटी-गुवाहाटी 13 सितम्बर को, गाड़ी संख्या 05537 डिब्रुगढ-अजमेर 6 सितम्बर को और गाड़ी संख्या 05538 अजमेर-डिब्रुगढ 7 सितम्बर को रद्द रहेगी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

