तीन इनामी डकैत गिरफ्तार


भरतपुर की रूपवास थाना पुलिस ने तीन डकैतों को गिरफ्तार किया है, पुलिस तीन बाइक सवार लोगों को टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली की तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस को तीनों डकैतों के बारे में पता लगा

तीनों डकैतों ने 4 साल पहले डकैती डाली थी। पुलिस जब तीनों डकैतों का पीछा कर रही थी। तब तीनों बदमाश लगातार पुलिसकर्मियों को गोली मारने की धमकी दे रहे थे। जिसके बाद थाने से अतिरिक्त जाब्ता बुलाकर तीनों बदमाशों की घेराबंदी और तीनों को पकड़ लिया। तीनों बदमाशों पर 15-15 हजार का इनाम घोषित है।


CATEGORIES
Share This