वोटर को जागरूक करने के लिए निकाली साइकिल रैली


विधानसभा चुनाव 2023 में अधिकाधिक मतदान के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता के लिए मंगलवार को खेल संकुल से साइकिल रैली निकाली गई। रैली को उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज परिडवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली शहर के प्रमुख मार्ग खोजा गेट, आजाद पार्क, सूर्यमल्ल मिश्रण चौराहा, कोटा रोड, अहिंसा सर्किल, जिला कलेक्ट्रेट होते हुए गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बूंदी पर सम्पन्न हुई।


CATEGORIES
Share This