आज का राशिफल


मेष – EIGHT OF SWORDS

आलोचनाओं की वजह से खुद को देखने का नजरिया नकारात्मक न बनाएं। जिन गलत बातों पर विश्वास रखकर आप खुद के लिए रुकावट बन रहे हैं, उनमें बदलाव करें। भविष्य की चिंता छोड़कर केवल वर्तमान पर ध्यान दें। केवल नकारात्मक विचारों की वजह से काबिलियत होने के बाद भी आपको प्रगति मिल पाएगी

वृषभ – TEN OF WANDS

जो बातें आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, उन पर ध्यान दें। तनाव होने से कार्य क्षमता कम हो सकती है। जिनकी सहायता से आप सफलता हो सकते हैं, उनकी सलाह के अनुसार काम करें।
मिथुन – THE TOWER

पुराने विचारों को छोड़कर आप नए जीवन की शुरुआत कर सकते हैं। जो बातें आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, उन्हें प्राप्त करने का हौसला बनाए रखें। विचारों के अनुसार अन्य लोगों का व्यवहार आपके लिए बदलता हुआ नजर आएगा। किसी भी वजह से आर्थिक नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें।

कर्क – TEN OF PENTACLES

परिवार के लोगों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी होगा। अधिकतर बातों में संतुलन बनाना आपके लिए आसान रहेगा। पुराने विचार और नकारात्मक बातों के कारण निर्णय बदलने की गलती न करें। नए अवसरों पर ध्यान देकर सही बातों का चुनाव करना आपके लिए संभव होगा।

सिंह – KING OF CUPS

जिन बातों में आप भावनात्मक रूप से कमजोर हैं, उन पर ध्यान देकर सुधार करना जरूरी है। आपके स्वभाव का गलत फायदा उठाया जा सकता है, इसलिए सतर्क रहें

कन्या – THREE OF SWORDS

स्पष्ट बातचीत करने से कुछ लोगों को बुरा लग सकता है, लेकिन ये बातें करना आपके लिए आवश्यक होगा। परिवार के लोगों के साथ होने वाले विवादों को हल करें। तभी एक-दूसरे को समझकर रिलेशनशिप में सुधार करना संभव होगा।

तुला – THE STAR

परिवार में एक-दूसरे के विचारों को समझते हुए आपसी सामंजस्य बनाना होगा। आप पर पूरी जिम्मेदारी आने से चिड़चिड़ापन रह सकता है, लेकिन धैर्य से काम लेना होगा। परिवार की मदद करें। करीबी व्यक्ति से खुशखबर मिल सकती है। अन्य लोगों की खुशियों में शामिल होना सीखें।
वृश्चिक – JUDGEMENT

प्रयत्न के अनुसार फल मिलेगा, इसलिए मेहनत करते रहें। तनाव होने से दिक्कतें बढ़ेंगी। गलत लोगों की संगत से बचें। काम में जिस प्रकार की गति चाहते हैं, उसे दूसरों की मदद से हासिल कर सकते हैं।धनु – THE DEVIL

सुख-शांति पाना चाहते हैं तो आध्यात्मिक उपायों से लाभ मिल सकता है। खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। परिवार के लोगों के साथ तालमेल बनाए रखें, पैसों की मदद सोच-समझकर करें

मकर – TWO OF SWORDS

दुविधा की वजह से निर्णय लेना कठिन होगा। पैसों से संबंधित दिखावा करने से बचें। लोगों से अधिक आप खुद के लिए रुकावट बन रहे हैं। जिस काम के कारण नुकसान हो रहा है, उसे तुरंत बदलने की कोशिश करें।

कुंभ – THE HIGH PRIESTESS

पुरानी गलतियों का एहसास होगा, लेकिन उनमें सुधार करने के लिए काम ज्यादा करने होंगे। अपने नसीब पर निर्भर न रहते हुए प्रयत्न करें। प्रयत्नों के जरिए ही लक्ष्य हासिल करना संभव है।

मीन – KNIGHT OF SWORDS

जिस लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हैं, उसके लिए हर एक छोटा कदम महत्वपूर्ण साबित होगा। अपनी क्षमता के अनुसार प्रयत्न करते रहें। आगे का मार्ग अपने आप खुलने लगेगा। महत्वपूर्ण काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए आपको रास्ता मिलेगा। नकारात्मकता के कारण दिक्कतें बढ़ सकती हैं। परिणामों की चिंता न करते हुए केवल प्रयत्न पर फोकस रखें।


CATEGORIES
Share This