ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौत


सीमेंट से भरे एक ट्रेलर ने रामदेवरा से बाइक पर आ रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला जातरू की मौत हो गई। इस हादसे के बाद टैंकर ने एक ट्रेलर और पिकअप को भी टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रेलर में आग लग गई। घटना मंगलवार दोपहर 1 बजे बांदरसिंदरी थाने के अजमेर-किशनगढ़ हाईवे की है। इस दौरान करीब 3 घंटे तक अजमेर-जयपुर हाईवे भी जाम रहा। वहीं हादेस के बाद ट्रेलर ड्राइवर भी मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शी लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि ट्रेलर की वजह से ये हादसा हुआ। महिला को टक्कर मारने के बाद वह दूसरे वाहनों को भी टक्कर मारी। भीड़ जब मौके पर पहुंची तब तक वह फरार हो गया था। बांदरसिंदरी थाने के एएसआई मदन गुर्जर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


CATEGORIES
Share This