बालोतरा में मतदान को लेकर किया जागरुक










बालोतरा के डी.आर. जे राजकीय पीजी कन्या कॉलेज में मंगलवार को महिला प्रकोष्ठ और चुनावी साक्षरता क्लब के तत्वावधान में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने मतदाता जागरूकता से संबंधित मॉडल और टीएलएम बनाकर जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्राचार्य अर्जुनराम पूनिया ने कहा कि हमारा भारत देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इस लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत आम जनता है। जिसे हम मतदाता भी कहते हैं। ये मतदाता ही है जो लोकतंत्र का भविष्य तय करता है। इसलिए देश का हर एक नागरिक जब मत देने के लिए जाता है तो उसे एक जागरूक मतदाता की तरह अपना वोट देना चाहिए।
प्रो. संतोष पटेल ने कहा कि मतदाता देश के विकास की एक अहम कड़ी होता है। जो पांच वर्षों के लिए देश की कमान अपने द्वारा चुने गए प्रतिनिधि के हाथों में सौंपता है। इस प्रकार अपने देश में एक सही प्रतिनिधि का चयन करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति में मतदान को लेकर जागरूक होना अनिवार्य है।

