युवक ने गले में फंदा लगाकर सुसाइड किया:फार्म हॉउस में करता था मजदूरी, नशे का था आदी










सदर थाना क्षेत्र के अरनिया के एक फॉर्म हाउस में परिवार के साथ रह रहे एक मजदूर ने मंगलवार सुबह गले में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी ने घटना की सूचना अन्य परिजनों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर सआदत अस्पताल लेकर आई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक नशे का आदी था और इसी अवसाद में उसने सुसाइड कर लिया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

