विधानसभा चुनावों पर मंथन के लिए बीजेपी की बैठक शुरू










विधानसभा चुनावों की रणनीति पर बीजेपी की अहम बैठक जयपुर में शुरू हो गई है। गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा यह बैठक ले रहे हैं। इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद हैं।
बता दें कि इन नेताओं के अलावा वसुंधरा राजे सिंधिया, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया, अरुण सिंह, विजया राहटकर, सह प्रभारी नितिन पटेल, गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी मौजूद हैं। इस बैठक में प्रदेश बीजेपी के नेताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। परिवर्तन यात्रा के बाद बने माहौल पर चर्चा हो रही है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

