जयपुर – हाउसिंग बोर्ड की पूरी कॉलोनी गायब, चोरों ने 372 घर तोड़ दिये और ईंटें तक उठा ले गये


घर से बाइक, कार, नगदी, ज्वेलरी, गैजेट्स या कोई और सामान चोरी होने की घटनाएं तो खूब होती हैं, लेकिन कभी आपने सुना है कि पूरा घर ही चोरी हो गया हो? वो भी एकाध नहीं, 372 घर।

 

ये चौंकाने वाला वाकया हुआ है राजस्थान के झालावाड़ जिले के अकलेरा कस्बे में। मामला हाउसिंग बोर्ड की घरौंदा अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम का है। इसमें जयपुर के तारिक अहमद ने 2021 में घर खरीदा। वे इस साल जनवरी में इसे देखने गए तो उनका और बाकी घर सही-सलामत थे, लेकिन पिछले सप्ताह गए तो पूरी कॉलोनी ही गायब मिली।

 

चारों तरफ मलबा ही मलबा था। यानी 8 महीने में कॉलोनी के 372 घर व 2 पार्क गायब हो गए। घर किसने चोरी किए, इसके बारे में न तो मालिकों को कुछ पता है और ना ही हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को इसकी कोई खबर है। कॉलाेनी गायब होने की भनक स्थानीय पुलिस को भी नहीं लगी। अकलेरा एसएचओ लक्ष्मी चंद बैरवा ने बताया कि इसकी कोई जानकारी न तो हमारे पास है और ना ही अभी तक किसी की ओर से शिकायत दी गई है।


CATEGORIES
Share This