बैंक एजेंट से बदमाश ने लूटे 39 हजार


रेवाड़ी, 27 सितंबर (हप्र) धारूहेड़ा के दिल्ली-जयपुर हाईवे पर केनरा बैंक के एजेंट से बदमाश 39 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गया। पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में धारूहेड़ा के वार्ड नंबर 4 के हुकमचन्द ने बताया कि वह कैनरा बैंक में बतौर कलेक्शन एजेंट काम करता है। बैंक द्वारा धारूहेड़ा के सेक्टरवासियों के खाते खोले हुए है और लोगों को सुविधा देने के लिए वे एजेंट के तौर पर कार्य कर घर से पैसे लेकर बैंकों में जमा करते हैं। 26 सितम्बर की शाम 8 बजे जब वह सेक्टरवासियों से पैसे एकत्रित कर अपने घर पैदल जा रहा था तो दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित मेहरा अस्पताल के पास पीछे से आये एक युवक ने उससे बातचीत करते हुए रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। लेकिन उसने बैग नहीं छोड़ा तो पत्थर से वार उसने बैग को फाड़ दिया और उसमे से लगभग 39 हजार रुपये की नगदी निकाल ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This