रोडवेज बस का टायर ब्लास्ट, 40 सवारी बची










सागवाड़ा से उदयपुर जा रही एक रोडवेज बस खाई में पलटने से बाल-बाल बच गई। बस का टायर ब्लास्ट होने के बाद रोड के साइड में एक पेड़ से टकरा गई, जिससे बस में सवार 40 सवारी बाल-बाल बच गई। वहीं, घटना के बाद सवारियों को सुरक्षित उतरने के बाद दूसरी बस से रवाना किया गया।
सागवाड़ा से एक रोडवेज बस रोजाना की तरह उदयपुर जा रही थी। बस में 40 सवारी बैठी हुई थी। बस आसपुर रोड पर चुंगी नाका के पास पहुंची। उसी समय बस के ड्राइवर साइड का टायर फट गया। इससे रोडवेज बस बेकाबू हो गई। बस अनियंत्रित होकर रोड के साइड ने 15 फीट तक उतर कर एक पेड़ से टकरा गई। वहीं, हादसे में बस के कांच फूट गए, लेकिन सवारी बाल-बाल बच गई।
बस में सवारियां एक दूसरे से टकराने से मामूली चोटें आई, लेकिन किसी को गंभीर चोंट नहीं आई। इससे सभी ने राहत की सांस ली। घटना के बाद लोग इकट्ठे हो गए। वहीं, सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, घटना की सूचना पर सागवाड़ा थाना पुलिस, रोडवेज के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद सवारियों को दूसरी बस से रवाना किया गया।

