भाई की आंखों के सामने तोड़ा दम


50 फीट गहरे कुएं की खुदाई करने के दौरान मिट्टी में दबे मजदूर के शव को 20 घंटे बाद भी निकाला नहीं जा सका। उसे बाहर निकालने के लिए प्रशासन ने बीएसएफ के साथ शनिवार शाम रेस्क्यू शुरू किया गया था। यहां तीन जेसीबी, एक हिटाची और 10 ट्रैक्टर लगाकर रेत हटाई जा रही है

लेकिन, अब तक कोई सफलता हासिल नहीं हो पाई है। मामला बाड़मेर सदर थाना इलाके अणदे का तला, जाखड़ों की ढाणी गांव का है।

डीएसपी आनंदसिह पुरोहित के मुताबिक घटना शनिवार शाम 4 बजे की है दो भाई देवाराम, केसराराम और कुएं मालिक का लड़का देवाराम तीनों कुएं की खुदाई का काम कर रह थे। दोपहर तक खुदाई करके एक फर्मा बांध दिया। फिर दोपहर के समय खाना खाने के बाद फिर से काम शुरू किया। देवाराम कुएं के अंदर गया।

उसका भाई और मालिक देवाराम दोनों बाहर की तरफ काम कर रहे थे। शाम करीब 5 बजे अचानक फर्मा टूट गया और इससे कुएं की रेत ढहने से देवाराम (40) पुत्र चुतराराम नीचे दब जाने से मौत हो गई। फिलहाल शव को निकालने का कार्य जारी है। 3 जेसीबी, 2 ट्रैक्टर और हिटाची मशीनों से निकालने का प्रयास किया जा रहा है


CATEGORIES
Share This