जोधपुर में फल-सब्जी मंडी की कैंटीन में सिलेंडर फटा


जोधपुर के महामंदिर थाना इलाके में भदवासिया फल-सब्जी मंडी की कैंटीन में रखे सिलेंडर में शनिवार रात 11 बजे ब्लास्ट हो गया। हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए।

उस समय कैंटीन के पास 20-25 लोग मौजूद थे। लेकिन, जैसे ही सिलेंडर के रेगुलेटर में आग भभकी, वे वहां से दूर चले गए।

महामंदिर थाना इंचार्ज मांगी लाल बिश्नोई ने बताया- मंडी में ब्लास्ट की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे। दो दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। नरपत खदाव (35) के पैर में सिलेंडर का टुकड़ा लगने से गहरी चोट आई। उसे भदवासिया के निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मथुरादास माथुर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। एक अन्य व्यक्ति के हाथ में हल्की खरोंच आई थी। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हॉस्पिटल से छुट्‌टी दे दी गई।


CATEGORIES
Share This