रेलवे में नौकरी के नाम पर 3 लाख रुपए की:युवक को ओएमआर और आंसर शीट दिलवाने का दिया झांसा,










रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 3 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पहले ठग पीड़ित युवक और उसके परिवार को झूठे आश्वासन देते रहे,बाद में रुपए लौटाने से मना कर दिया। धमकी दी कि- उनके रिश्तेदार पुलिस और आर्मी में है। उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
सीकर के लोसल इलाके के रहने वाले युवक मुकेश कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उससे दांतारामगढ़ क्षेत्र के रहने वाले नेमाराम ने पूछा कि तुम क्या करते हो। तो मुकेश ने कहा कि वह सरकारी नौकरी की तैयारी करता है। ऐसे में नेमाराम ने मुकेश को कहा कि वह उसकी रेलवे में नौकरी लगवा सकता है। पहले तो मुकेश को नेमाराम पर विश्वास नहीं हुआ। लेकिन फिर नेमाराम ने मुकेश को कहा कि उसके कई रिश्तेदार रेलवे में उच्च पदों पर नौकरी कर रहे हैं और वही नौकरी लगवाते हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

