785 मुर्गे समेत गाड़ी लूटकर भागे बदमाश


मुर्गी सप्लायर की गाड़ी को बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने पहले सप्लायर की गाड़ी का पीछा किया, उसके बाद गाड़ी आगे लगाकर सप्लायर से गाड़ी लूटकर फरार हो गए। घटना सीकर के सदर थाना क्षेत्र की है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में जावेद खान (35) निवासी कासली, धोद ने बताया कि वह मुर्गी सप्लाई का काम करता है। वह गाड़ी में मुर्गे भरकर धोद से कासली गांव की ओर जा रहा था। इस दौरान नाथवातपुरा, सीकर के पास पहुंचा तो पीछे से सफेद कलर की हुंडई गाड़ी आई और उसकी गाड़ी के आगे आकर रुक गई। जिसके बाद सप्लायर ने अपनी गाडी रोक ली। गाड़ी से तीन बदमाश नीचे उतरे जिनके हाथ में चाकू थे। बदमाशों ने गाड़ी से नीचे उतर कर जावेद पर हमला कर दिया। जिसके बाद बदमाश गाड़ी लूटकर फरार हो गए।


CATEGORIES
Share This