जेल से छूटकर फिर से करता था तस्करी का काम:पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा, पूर्व में भी हथियार सहित हुआ था गिरफ्तार










अवैध हथियार के साथ विवेक विहार थाना पुलिस की गिरफ्त में आया युवक जेल से छूटने के बाद फिर से हथियारों की तस्करी में जुट जाता है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। युवक रवि भादू के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट में मामले दर्ज है।
विवेक विहार थाना पुलिस ने सोमवार को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल मैगजीन और दो कारतूस भी बरामद किए गए थे। वहीं एक अन्य युवक के कब्जे से भी एक देसी पिस्टल मैगजीन और एक कारतूस बरामद किया गया था। पुलिस ने मामले में आरोपी रवि भादू पुत्र ओमाराम भादू निवासी भादूओं की ढाणी रशीदा थाना डांगियावास और फिरोज खान पुत्र रहीम खान निवासी बनियों का बास काकेलाव को गिरफ्तार किया था।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

