डायन बताकर भाभी के दोनों हाथ जलाए


प्रतापगढ़ जिले में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि डूंगरपुर जिले के गामड़ी अहाड़ा वजेला फला में एक महिला को डायन बताकर उसके दोनों हाथ जलाने का मामला सामने आया है। हाथों पर जलते दिए रखने से महिला दर्द से चीखती और चिल्लाती रही, लेकिन उसका दर्द किसी ने नहीं सुना। महिला का आरोप है की उसी के देवर और देवरानी ने भोपे के साथ मिलकर उसके साथ ऐसी क्रूरता की। महिला चिल्लाती रही, लेकिन 5 से 6 लोगों ने कसकर पकड़ लिया और फिर हाथ जला दिए। महिला अब परिवार के लोगो के खिलाफ कार्रवाई करने की आवाज उठा रही है।


CATEGORIES
Share This