कलेक्ट्रेट के रीडर के साथ 1 लाख की ठगी:बातों में उलझा कर QR कोड स्कैन कराया










बीकानेर कलेक्ट्रेट में कार्यरत एक कर्मचारी ने सोशल साइट्स पर पुराना सामान बेचने का प्रयास किया तो करीब एक लाख रुपए ठगी हो गई। बातों के जाल में फंसाकर ठग ने एक बार नहीं बल्कि 6 बार में बैंक खाते से ठगी की। कलेक्ट्रेट के रीडर मनीष कुमार जोशी ने अब इस संबंध में साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है। जिसकी जांच सीओ सिटी हिमांशु शर्मा को सौंपी गई है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

