शराब पिलाई, बहते पानी में उतारा और गला घोंट दिया:


दोस्त की मदद से पहले शराब पिलाई फिर नाले में बहते पानी में नहाने के लिए उतर गए और इसके बाद गला घोंट कर ​मार दिया। इस घटना को अंजाम देने का कारण था कि हमारी बहन को मरने वाले का भाई भगाकर ले गया। बदले की आग लगी थी और उसे बुझाने के लिए लड़की ले जाने वाले के भाई को मौत के घाट उतार दिया। इस पूरी योजना में लड़की के भाइयों ने मृतक के एक दोस्त का साथ लिया जिससे घटना को अंजाम देने में आसानी रही।

यह मामला है उदयपुर जिले के गोगुंदा-सायरा व पाली जिले के देसूरी क्षेत्र का। अगस्त महीने में नाथू लाल भील (36) की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस ब्लाइंड मर्डर को लेकर पुलिस अपने मुखबिर तंत्र के साथ साइबर टीम की मदद से आरोपियों तक पहुंची।


CATEGORIES
Share This