आज का राशिफल


मेष – THE HANGEDMAN

सकारात्मक रहें। अपने विचारों में संतुलन बनाए रखें। सोच-समझकर निर्णय लेने की कोशिश करें। जज्बाती होकर कोई भी काम न करें। कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

वृषभ – TEN OF PENTACLES

परिवार से संबंधित नाराजगी दूर होगी। जिन कारणों आपका नुकसान हो रहा है, उन्हें दूर करने की कोशिश करें। इस कारण बदलाव करना आसान होगा। आपके व्यक्तित्व में बड़ा बदलाव आएगा। आपकी जिम्मेदारियों की वजह से परिवार के लोगों को आपकी चिंता रहेगी।
मिथुन – ACE OF CUPS

मन शांत रखने की कोशिश करें। तनाव से बचना होगा। जिस व्यक्ति के साथ तालमेल नहीं बन पा रहा है, उससे दूर रहें। फिलहाल आप अपने जीवन पर ही फोकस बनाए रखें। आगे चलकर रिश्ते फिर से सुधरेंगे

कर्क – KING OF WANDS

लक्ष्य पर ध्यान रखें। अपने काम से भटके नहीं। नए काम की शुरुआत करने का रास्ता मिलेगा। इस स्वीकार करते हुए प्रयत्न जारी रखें। आपको लाभ हो सकता है

सिंह – JUDGEMENT

गलतियों में सुधार करें। दबाव आपकी कार्यक्षमता कम करा रहा है, इसलिए दबाव से बचें। नकारात्मकता से बचना होगा। मित्रों के साथ वक्त बिताएंगे तो अकेलापन दूर होगा। जल्दबाजी न करें।
कन्या – FOUR OF WANDS

निराशा हो सकती है, गलत संगत की वजह से दिक्कतें बढ़ेंगी। नई खरीदारी से संबंधित योजना बन सकती है। फिलहाल अपनी योजना की चर्चा बाहरी लोगों के साथ न करें।

तुला – JUSTICE

नियमों से संबंधित परेशानी दूर होगी। दिया हुआ उधार वापस मिलेगा। अपेक्षा के अनुसार लाभ होने से सकारात्मकता रहेगी। नए काम से अधिक वर्तमान के कामों पर ध्यान दें।

वृश्चिक – TEN OF WANDS

योजना के अनुसार काम भले ही न हो, लेकिन आज काम पूरा हो सकता है। परिवार से संबंधित जिम्मेदारी बनी रहेगी। आपकी समस्या का हल मिलेगा। संयम नहीं रखेंगे तो गलत काम का चुनाव हो सकता है।
धनु – PAGE OF CUPS

जिन अवसरों आपने खोया है, उनके बारे में विचार करें और नए अवसर के लिए तैयार रहें। गलतियों में सुधार करें। सेहत का ध्यान रखें। सेहत बिगड़ने से तकलीफ हो सकती हैं। अगर आप जीवन में सुधार करना चाहते हैं तों अपने काम पर ध्यान दें।

मकर – SIX OF SWORDS

अपने आसपास सकारात्मक वातावरण बनाए रखें। किसी मित्र से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे कोई समस्या दूर होगी। अपने काम की वजह से अन्य लोगों को प्रेरणा मिलेगी।
कुंभ – EIGHT OF PENTACLES

पूरी मेहनत करते हुए काम सुधारने की कोशिश करें। अभी जरूरी कामों पर नियंत्रण बनाए रखें। हर एक अवसर पर ध्यान देते रहें। आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने से मर्जी के अनुसार निर्णय लेना संभव होगा।
मीन – QUEEN OF CUPS

अन्य लोगों के नजरिए को समझने की कोशिश करें। आप अपना काम सही तरीके से करें। फिर भी काम और बेहतर करने की कोशिश करें। घर के लोगों के साथ चल रहे विवाद के कारण गलत निर्णय न लिया जाए, इस बात की सतर्कता रखें।


CATEGORIES
Share This