चोरी के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार










उदयपुर की भीण्डर थाना पुलिस ने किराना की दुकान से चोरी के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी पूनाराम ने बताया कि आरोपी नरेशलाल पिता जयराम निवासी चौहानों का खेड़ा भींडर, सुरेश पिता लालू निवासी साठड़िया बाजार भींडर और वजेराम पिता शंकरलाल निवासी धोलामगरा नाहरपुरा भींडर को गिरफ्तार किया गया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

