एक रात में दो मंदिरों में चोरों का धावा


मंदिर के दान पात्र तोड़कर हजारों रुपए की चोरी करने का मामला सामने आया है बदमाशों ने एक ही रात में दो मंदिरों को निशाना बनाया और हजारों रुपए का कैश चोरी कर फरार हो गए घटना सीकर जिले के रानोली थाना क्षेत्र की है

पुलिस को दी रिपोर्ट में करणी सिंह (40) निवासी नांगल, रानोली ने बताया कि चोरों ने नांगल गांव में स्थित बालाजी मंदिर को निशाना बनाया चोर मंदिर का गेट तोड़कर अंदर घुसे और दानपात्र तोड़कर 40 हजार रुपए का कैश चोरी कर फरार हो गए सुबह जब पुजारी ने मंदिर में आकर देखा तो मंदिर के मुख्य गेट व दानपात्र के ताले टूटे हुए थे दानपात्र से चोरी हो चुकी थी

वहीं उसी रात गांव अभयपुरा में स्थित जुझार जी के मंदिर में चोरी हुई चोर मंदिर से 50 हजार का कैश चोरी कर भाग गए एकसाथ दो मंदिरों में चोरी होने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया जिसके बाद ग्रामीणों ने चोरी का मामला दर्ज कराया फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जा शुरू कर दी मामले की जांच एएसआई राम सिंह कर रहे हैं


CATEGORIES
Share This