एक्सप्रेस वे पर कार और ट्रक की भिडंत, एक की मौत, दूसरा युवक हुआ घायल










दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को नौगांवा थाना क्षेत्र के खुशपुरी गांव के पास ट्रक और कार की भीषण िभडंत हो गई। हादसे में कार सवार दिल्ली निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। नौगांवा थाना पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त गिरीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कार में दो लोग सवार थे। िगरीश का साथी गंभीर रूप से घायल है। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें अलवर रैफर कर दिया। इनमें गिरीश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि कार ड्राइवर का इलाज चल रहा है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

