लिव इन रिलेशनशिप में रही युवती को घर से निकाला


शहर के गोविंद विहार इलाके में युवती को एक साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रखने के बाद मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। युवती का आरोपी युवक से परिचय था। इसी के चलते करीब एक साल पहले वह उसके संपर्क में आ गई। एक साल तक साथ रहने के बाद दोनों के बीच बात बिगड़ने लगी। दोनों में झगड़ा होने लगा। इस पर युवक ने युवती को मारपीट कर घर से निकाल दिया। युवती ने युवक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। घटना शहर के गोविंद विहार इलाके में हुई। युवती ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका परिचित सोनाथ करीब एक साल पहले उसे मिला। दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी तो दोनों साथ रहने लगे। युवती का कहना है कि आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया। दोनों करीब एक साल से साथ थे। इसी दौरान दोनों में झगड़ा होने लगा। इस पर युवक ने युवती से मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। मामले की जांच कांस्टेबल नरपतसिंह को दी गई है।


CATEGORIES
Share This