चाखू थाने के हैड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत


फलोदी जिला क्षेत्र के चाखू पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल चैनाराम बाना की संदिग्ध मौत हो गई है। आज सुबह चाखू थाने परिसर में बने टांके में उनका शव मिला है। हैड कांस्टेबल की मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना के बाद फलोदी एडिशनल एसपी व वृताधिकारी रामकरण सिंह मलिण्डा मौके पर पहुंचे।

ओसियां उपखंड के गांव बाना का बास का रहने वाला थे। चैनाराम (51) करीब एक महीने पहले दस दिन की छुट्‌टी पर अपने गांव गए थे। 1989 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए। करीब एक साल पहले ही बाप उपखंड के चाखू थाने में हैड कांस्टेबल के पद पर लगाए गए थे।


CATEGORIES
Share This