घर-घर जन्मे कान्हा, आज नंद उत्सव की धूम


भगवान कृष्ण के जन्म की खुशियां घर-घर मनाई गई। रात 12 बजते ही घरों और मंदिरों में गूंजा हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की। इधर जालोरी गेट पर उड़ती गुलाल ओर बौछारों के बीच 20 फीट ऊंची कान्हा की मटकी फोड़ी गई। विहिप की ओर से पहली बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर शोभायात्रा निकाली गई।

पिछले 10 सालों से बालाजी ग्रुप कर रहा है आयोजन

जालोरी गेट के अंदर पिछले 10 सालों से बालाजी ग्रुप की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ का आयोजन किया जा रहा है अध्यक्ष राधेश्याम बोराणा ने बताया कि इस बार 20 फीट ऊंची मटकी लटकाई गई है जिसे फोड़ने के लिए युवाओ का क्रेज भी नजर आया। करीब 5 से ज्यादा बार कोशिश करने के बाद युवाओ को सफलता हासिल हुई।


CATEGORIES
Share This