आज का मानसून अपडेट:आज और कल 21 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट


मानसून सिस्टम के एक्टिव होने के साथ ही राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया। गुरुवार देर शाम झालावाड़, बूंदी, कोटा, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। इन शहरों के कई इलाकों में एक इंच या उससे ज्यादा पानी बरसा। मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश के 21 जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है।
आज भी राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिलों के साथ पाली, जोधपुर और सिरोही के कुछ एरिया में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज इन जिलों में भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में झालावाड़ के सुनेल में 36, झालरापाटन में 31, प्रतापगढ़ के पीपलखूंट में 31, बूंदी के तालेड़ा में 24 और कोटा के सांगोद में 18MM से ज्यादा बारिश दर्ज हुई


CATEGORIES
Share This