जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा 1.40 करोड़ का सोना


जयपुर एयरपोर्ट पर आज डीआरआई अधिकारियों ने एक पैसेंजर से 1 करोड़ 40 लाख रुपए का सोना बरामद किया। पैसेंजर सोना अंडरवियर और लोअर की वेस्ट में छिपा कर ला रहा था। प्रारम्भिक पूछताछ में पैसेंजर ने गोल्ड होने की जानकारी डीआरआई को नहीं दी। बाद में सर्च के दौरान टीम को गोल्ड मिला। गोल्ड पेस्ट फॉर्म में था। इसका वजन 2 किलो 700 ग्राम निकला।


CATEGORIES
Share This