नशा तस्कर नोखा पुलिस के हत्थे चढ़ा


फलोदी जिला क्षेत्र नोख पुलिस ने 10.20 ग्राम स्मैक व बाइक को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

SP विनीत कुमार बंसल ने बताया कि बुधवार को रात 155 आरडी चैक पोस्ट पर नोखा थानाधिकारी मनोजकुमार के नेतृत्व में नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान नाका पॉइंट एक बाइक सवार पुलिस को देख वापस घुमने लगा। पुलिस को शक होने पर युवक को रुकने के लिए कहा गया। नाम व पता पूछने पर युवके घबरा गया। ऐसे में पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली।

विकास कुमार पुत्र मालाराम विश्नोई निवासी जालुवाला के पास से 10.20 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इस पर बरामद स्मैक और बाइक को जब्त कर आरोपी एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।


CATEGORIES
Share This