गर्म दूध से झुलसी 9 साल की बच्ची










अलवर के रामगढ़ कस्बे के जय कॉलानी में 9 साल की बच्ची पर गर्म दूध गिर गया। जिससे वह करीब 30 पर्सेंट झुलस गई। जिसे रामगढ़ से अलवर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज जारी है।
झुलसी बालिका के पिता सोहनपाल ने बताया कि गुरुवार देर शाम को घर में दूध गर्म कर लेकर आ रहा था। तभी नौ साल की बेटी साक्षी अचानक मुझसे टकरा गई। जिससे गर्म दूध का बर्तन उसके ऊपर आ गिरा। मुंह के अलावा हाथ पांव व छाती का हिस्सा झुलसा है।
पहले बालिका को रामगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वहां से डॉक्टर ने सुबह रेफर कर दिया। उसके बाद बालिका को अलवर लेकर आए हैं। यहां उसका इलाज चल रहा है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

