जयपुर में सूर्यकिरण टीम ने दिखाए करतब










सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम की ओर से शनिवार को जयपुर में जलमहल की पाल पर एयर शो हुआ। शुक्रवार की तरह ही वायुसेना के जवानों ने 9 हॉक विमानों के जरिए हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान बारिश का मौसम होने के बावजूद एयर शो को देखने के लिए आमेर रोड पर शहरवासियों की भीड़ लगी रही। करीब एक घंटे तक सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने एयर शो किया। इसमें फीमेल पायलट भी शामिल रहीं। सभी विमानों ने जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

