खेजड़ी के पेड़ से लटककर युवक ने किया सुसाइड










घर से कुछ ही दूर खेजड़ी के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर युवक ने सुसाइड कर लिया। ग्रामीणों ने पेड़ से लटका देखकर परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। घटना बाड़मेर जिले के ग्रामीण थाना इलाके गेहूं गांव की है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक की मानसिक संतुलन बीते कुछ माह से ठीक नहीं था। इसी के चलते सुसाइड किया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

