बोलेरो कैंपर ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी टक्कर


चाचा-भतीजा बाइक पर सवार होकर गांव से शहर की तरफ आ रहे थे। बीच रास्ते में सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे चाचा-भतीजी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल लेकर आए। वहां पर चाचा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना बाड़मेर सदर थाने के खुडासा गांव की है। वहीं गंभीर घायल भतीजे को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बाइक व बोलेरो गाड़ी को जब्त कर लिया है। पुलिस ने फिलहाल हादसे की जांच शुरू कर दी है


CATEGORIES
Share This